माई पापा इज ग्रेट मैन: रणबीर कपूर

जिसके बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि माई पापा इज ग्रेट मैन..वो दुनिया के सबसे अच्छे पापा है। वो जो भी रोल करते हैं उसमें वो कमाल लगते है। आपको बता दें कि अपने फिल्मी करियर की यह दूसरी फिल्म है जिसमें वो नकारात्मक रोल में नजर आये हैं। इससे पहले वो वासु भगनानी की फिल्म कल किसने देखा में निगेटिव किरदार में नजर आये थे।
रणबीर ने कहा,'मैं अपने पिता के अभिनय को लेकर मिल रही तारीफों से खुश हूं। एक अच्छा अभिनेता जीवन-भर काम करता रहता है और अच्छी भूमिकाएं निभाता है। उनकी उम्र 55 साल से भी ज्यादा है, लेकिन उन्हें अब भी बहुत काम मिल रहा है। पापा की यही बात मुझे भी अच्छा काम करने के लिए उत्साहित करती है।


Click it and Unblock the Notifications