कैटरीना के लिए जान भी दे सकता हूं: रणबीर कपूर
लंबे अरसे से बॉलीवुड के हॉट गॉसिप कपल बने रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बारे में खबर आयी थी कि ऱणबीर के दिल औऱ दिमाग में कैटरीना ने जगह बना ली है। इसलिए अब अपने जन्मदिन पर रणबीर, कैटरीना को औपचारिक तौर पर प्रपोज करने जा रहे हैं औऱ उसी दिन अपने प्यार की अंगूठी कैट की उंगली में पहना देंगे।
लेकिन एक अंग्रेजी अखबार को दिये साक्षात्कार में रणबीर ने साफ किया कि वह अगले दो-तीन साल शादी करने के मूड में नहीं हैं और ना ही वह किसी से सगाई करने जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में रणबीर ने कहा कि उनके लिए उनकी फैमिली और दोस्त बहुत ज्यादा महत्व रखते हैं। वह इन लोगों के बदले कोई समझौता नहीं कर सकते हैं।
रणबीर ने कहा कि अपने मम्मी, पापा, अयान मुखर्जी, रोहित धवन, आयशा दिवेत्री ( क्लासमेट) औऱ कैटरीना कैफ के लिए कुछ भी कर सकते हैं।वह उनके लिए जान दे सकते हैं। यह सभी लोग उनके लिए काफी खास है औऱ इन सब के बिना वह अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
रणबीर के मुंह से निकले शब्दों ने लोगों को फिर से मौका दे दिया कि कैटरीना कैफ उनके लिए बेहद मायने रखती हैं। सोचिए जरा जो इंसान किसी के लिए जान दे सकता है वह उससे कितना प्यार करता है?
आईये देखते हैं रणबीर-कैटरीना की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications