शादी से पहले ही रणबीर ने आलिया को बनाया फैमिली मेंबर, किया ऐसा काम, खुश हो जाएंगे फैंस
Recommended Video

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर चर्चाएं अपनी चरम पर हैं और लोग साथ में दोनो को काफी पसंद कर रहें हैं। दोनो के परिवार वालों के लगातार कमेंट्स के बीच रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया है जिससे आलिया भट्ट उनके और परिवार के काफी करीब आ रही हैं। गौरतलब है कि रणबीर ने अपने फैमिली चैट ग्रुप में आलिया भट्ट को भी जोड़ लिया है जो कि बताता है कि दोनो के बीच किस हद तक प्यार बढ़ चुका है।
इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल है। फैंस इस बात से काफी ज्यादा खुश होगे कि रणबीर और आलिया एक दूसरे के काफी क्लोज आ रहें हैं।

हाल ही में आलिया के पापा महेश भटट् ने कहा था कि उनकी बेटी के लिए रणबीर कपूर परफेक्ट हैं और कहा था कि वो आलिया के लिए बिल्कुल सही इंसान हैं। अब इस सब से इतना तो समझ में ही रहा है कि ये मामला यहीं रुकने वाला तो नहीं हैं।
साल 2018 में कई बड़े बड़े सुपरस्टार्स की शादी हुई है। खबर है कि 2020 तक आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि दोनो इस बात का ऐलान नहीं किया है लेकिन अपने प्यार का ऐलान जरूर कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications