..................... Ranbir Kapoor: Actor gave his reaction regarding flop films - Hindi Filmibeat

Ranbir Kapoor: फ्लॉप फिल्मों को लेकर एक्टर ने दिया अपना रिएक्शन

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म जिसें वह श्रद्धा कपूर के साथ कर रहे हैं 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने फ्लॉप फिल्मों को लेकर अपनी राय रखी।

गौरतलब है कि पिछले काफी वक्त से कई सारी फिल्में जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर पठान का क्रेज कायम है और बाकी बॉलीवुड फिल्में एक के बाद एक पस्त होती नजर आ रही है, इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक जर्नलिस्ट की बॉलीवुड फिल्मों के हाल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म के प्रोमेशन के लिए जब रणबीर चंडीगढ़ पहुंचे तब उनसे मीडिया वालों ने कई सारे सवाल किए, इसी दौरान यह सवाल भी सामने आया। एक जर्नलिस्ट ने जब एक्टर से पूछा कि बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा सही नहीं चल रहा है तो रणबीर कहते हैं क्या बात कर रहे हैं पठान के कलेक्शन देखे नहीं आपने।

यह तो सबको पता ही है कि शाहरुख की फिल्म पठान ने अपनी शानदार कमाई के चलते इतिहास रच दिया है। लेकिन इस बात से भी कोई इंकार नहीं कर सकता है कि कई सारी फिल्में इस वक्त पर फ्लॉप साबित हो रही हैं।

बैसे रणबीर कपूर इन दिनों अपनी श्रद्धा कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के चलते सुर्खियों में हैं। वह भी फिल्म और उसके गानों का जबरदस्त प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। दर्शकों को फिल्म के गाने काफी पसंद आ रहे हैं।

बता दे रणबीर कपूर इन दिनों अपनी बेटी राहा के बारे में प्रमोशन्स में काफी बात करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राह कपूर को लेकर बात की थी, इससे पहले भी रणबीर आलिया और राह को लेकर बात कर चुके हैं।

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X