Ranbir Kapoor ने कुबूल की गलती, बोले इस वजह फ्लॉप हुई फिल्म शमशेरा!

अभिनेता रणबीर कपूर बेशक काफी समय से एक हिट की तलाश कर रहे हैं लेकिन उनके फैंस उनका साथ देना नहीं छोड़ते हैँ। बीते कुछ समय से वो अपनी बेटी राहा को लेकर खबरों का हिस्सा है। कुछ दिनों पहले उनको रेड सी फिल्म फेस्टिवल पर स्पॉट किया गया था और कहा जा रहा था कि वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। रेड सी फिल्म फेस्टिवल इस पर जेद्दाह में आयोजित किया गया था और इस दौरान सभी सितारे वहां पहुंचे थे।
हालांकि रणबीर कपूर का एक बयान फिल्म शमशेरा को लेकर सामने आया है। उन्होने इसपर शमशेरा के फ्लॉप होने पर अपनी बात कही और उनसे गलती कहां पर हुई, इसपर भी बात की है।
अभिनेता ने अपने लुक को लेकर भी कहा कि उनकी बड़ी गलती थी। रणबीर बोले, "बेशक शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी, लेकिन मैंने शमशेरा पर सबसे बड़ी गलती यह की कि मैं दाढ़ी पर अटक गया।"

ये आपको परेशान करता है
जी हां, रणबीर को अपनी दाढ़ी को लेकर गलती का ऐहसास है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने इस फिल्म के दौरान प्रोस्थेटिक दाढ़ी पहनी थी, उसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,

दाढ़ी में अटक जाते हैं
"गर्मी में शूटिंग करने के बाद जब आप दाढ़ी में अटक जाते हैं तो ये आपको परेशान करता है।" रणबीर कपूर इस तरह से शमशेरा में होने वाली गलतियों पर बात कर रहे हैं।

डबल रोल निभाया था
बता दें कि ये पहली फिल्म थी जब रणबीर कपूर ने डबल रोल निभाया था और लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आईं थीं और निगेटिव रोल में संजय दत्त ने बेहतरीन किरदार निभाया था।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर रणबीर कपूर इस वक्त फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वो श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैँ। इस फिल्म को संदीप वंगा रेड्डी निर्देशित कर रहे हैं जबकि लव रंजन फिल्म के निर्माता हैं।

आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है
खबरें तो ये भी हैं कि अभिनेता काफी जल्दी हॉलीवुड में भी अपना दमदार डेब्यू करने वाले हैं, हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











