अब रणबीर भी दिखेंगे डबल रोल में
बॉलिवुड में डबल रोल का बुखार स्वाइन फ्लू से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा है। पिछले साल दीपिका पादुकोण की "चांदनी चौक टू चाइना", कोका-कोला के विज्ञापन में अक्षय का डबल अवतार, फिल्म "कमीने" में शाहिद कपूर का डबल रोल और अब रणबीर कपूर भी विक्रमजीत सिंह की "मेरा जहां" में डबल रोल में नज़र आने वाले हैं।
समीर रतोनसे के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रणबीर की को-स्टार होंगी। समीर ने कहा कि इस फिल्म में रणबीर को युवा और बूढ़ा दोनों रुप में दिखाया गया है इसलिए फिल्म में उनके लिए अभिनय की अपार संभावना है।
फिल्म का निर्देशन कर रहे विक्रमजीत ने बताया "इस फिल्म में रणबीर दो अलग-अलग सदी के अलग-अलग कैरेक्टर को प्ले कर रहे हैं। इसमें एक कैरेक्टर 1950 के भारत का है और दूसरा 2009 के भारत का। फिल्म में रणबीर एक कॉमिक्स राइटर बने हैं जो अपनी ही दुनिया में जीता है"।
फिल्म में हिरोइन के रोल के लिए पहले सोनम कपूर से बात की गई थी लेकिन उनके मना करने के बाद दीपिका को ले लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











