'बांबे टॉकीज' के हर सीन में हैं रणबीर
मुंबई। कोई भी फिल्म देखते वक्त आप हीरो को सबसे ज्यादा सीन में देखते हैं। बीच-बीच में हीरो, हीरोइन के अलावा कई अन्य कलाकार भी दिखते हैं, लेकिन जल्द ही आने वाली फिल्म बॉम्बे टॉकीज कुछ अलग हटकर है। इस फिल्म के हर सीन की बात तो दूर, हर फ्रेम में रणबीर कपूर हैं। यह दावा है फिल्म निर्माता दिबाकर बनर्जी का।
निर्माता दिबाकर ने कहा कि उनकी लघु फिल्म 'बांबे टॉकीज' अभिनेता रणबीर कपूर के बिना नहीं बन पाती। वे फिल्म के प्रत्येक फ्रेम में मौजूद हैं। बनर्जी ने 'बांबे टॉकीज' के चार लघु फिल्मों मे से एक फिल्म का निर्देशन किया है। उन्होंने कहा, "रणबीर फिल्म से पूरी तरह जुड़े हुए हैं। वे ईश्वर की परछाई की तरह फिल्म से जुड़े हुए हैं। वे फिल्म के हरेक फ्रेम में मौजूद हैं। वे फिल्म में इस औसत आम आदमी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में मौजूद हैं। बिना रणबीर के यह फिल्म संभव नहीं हो पाती।"
बनर्जी की फिल्म में नवाजुद्दीन मुख्य किरदार में हैं। निर्देशक ने कहा कि वे काफी अरसे से नवाजुद्दीन के साथ काम करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वो उनके साथ 'ब्लैक फ्राइडे' के समय से काम करना चाहता था। उनके साथ काम करना एक सुखद अनुभव रहा। हम दोनों को आध्यात्मिक अनुभव का एहसास हुआ। 'बांबे टॉकीज' के प्रचार के लिए प्रसारित गाने से आमिर खान के जुड़ने पर बनर्जी ने कहा कि इससे फिल्म को बड़ी मदद मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications












