15 करोड़ के हुए रणबीर कपूर
मुंबई। एक के बाद एक कई फिल्मों में कामयाबी हासिल करने वाले अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'रॉय' के लिए बतौर मेहनताना पन्द्रह करोड़ रूपये लिये हैं। जिसके बाद वह बॉलीवुड में सबसे अधिक फीस लेने वाले कलाकार हो गये हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि रणबीर की पिछली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी भी काफी सफल साबित हुई थी। इस फिल्म ने 190 करोड़ रूपये का व्यवसाय किया था। रणबीर की युवाओं के बीच एक चॉकलेटी इमेज होने और सफलता की सम्भावनाओं को देखते हुए निर्माता निर्देशक उन्हें भारी भरकम अमाउंट पर साइन करने के लिए तैयार हैं।
रणबीर की आगामी फिल्म 'रॉय' टी सीरीज के बैनर तले बन रही है, जिसमें उनके अलावा अर्जुन रामपाल और जैक्लीन फर्नांडिज हैं। फिल्म में जैक्लीन ने डबल रोल किया है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। जिसका निर्देशन विक्रमजीत सिंह कर रहे हैं, बतौर निर्देशक विक्रम की यह पहली फिल्म होगी। जिसका लुक हॉल ही में जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रणबीर एक चोर जबकि अर्जुन रामपाल एक लेखक का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर का किरदार काफी स्टाइलिश है। यह फिल्म अगले 6 जून को प्रदर्शित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
