..................... Ranbir got angry as Shahrukh won best actor award, बिग एंटरटेनमेंट के अवॉर्ड फंक्शन में नाराज हुए रणबीर - Hindi Filmibeat

Exclusive: बिग एंटरटेनमेंट के अवॉर्ड फंक्शन में नाराज हुए रणबीर

Ranbir Kapoor
कुछ दिनों पहले ही 31 दिसंबर 2012 की रात सभी ने अपने परिवार के साथ बैठकर बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स का आनंद लिया। इस फंक्शन के दौरान काफी समय बाद शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ मौजूद थे। हालांकि दोनों असल में एक समय पर वहां मौजूद नहीं थे लेकिन फिर भी कहा जा सकता है कि दोनों एक ही अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए थे। लेकिन खास बात ये है कि इस साल बर्फी फिल्म से खुद की एक्टिंग का झंड़ा गाड़ने वाले रणबीर कपूर इस अवॉर्ड फंक्शन से बिना किसी की जानकारी के बाहर से ही वापस आ गये। यही नहीं बल्कि वो तो अवॉर्ड फंक्शन में शामिल भी नहीं हुए।

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ जो रणबीर को गुस्सा आ गया। हुआ कुछ यूं कि रणबीर कपूर जब इस अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उन्हें नहीं बल्कि शाहरुख खान को साल 2012-2013 का बेस्ट रोमांटिक एक्टर का अवॉर्ड मिल रहा है। जबकि रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड मिला तो रणबीर का मूड खराब हो गया और वो बिना इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए वापस चले आए। रणबीर चाहते थे कि ये अवॉर्ड उन्हें मिले। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड तो किंग ऑफ रोमांस को मिल गया।

इसके अलावा शाहरुख खान और कैटरीना कैफ को बेस्ट कपल का अवॉर्ड मिला और साथ ही सलमान खान को बेस्ट एंटरटेनर ऑफ दि ईयर का अवॉर्ड मिला। अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी का अवॉर्ड मिला फिल्म बोल बच्चन के लिए मिला और साथ ही बेस्ट एक्टर इन एक्शन थ्रिलर अवॉर्ड अक्षय कुमार को मिला फिल्म राउडी राठौर के लिए। कैटरीना कैफ को बेस्ट एक्ट्रेस इन रोमांटिक फिल्म का अवॉर्ड मिला और साथ ही आयुष्मान खुराना और हुमा कुरैशी को बेस्ट डेब्यूट मेल और फीमेल का अवॉर्ड मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X