दीपिका-रणबीर आरडीएक्स हैं सिल्वर स्क्रीन पर!
आजकल रणबीर कपूर की जोड़ी किसके साथ बनाई जाए इसपर लोगों के बीच चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने एक साथ जहां हाल ही में ये जवानी है दीवानी जैसी सुपरहिट फिल्म दी है वहीं रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने एकसाथ राजनीती जैसी हिट फिल्म दी है। अब इम्तियाज अली की अगली फिल्म जिसका अभी तक टाइटल फिक्स नहीं हुआ है में रणबीर कपूर के साथ कौन सीएक्ट्रेस होगी इस बारे में सोच विचार चल रहा है। इम्तियाज अगर रणबीर कपूर को लेकर कोई हिट फिल्म बनाना चाहते हैं तो उनके पास दो ही हॉट ऑप्शन हैं पहला दीपिका पादुकोण और दूसरा कैटरीना कैफ। लेकिन इन दोनों को लेकर इम्तियाज कंफ्यूज हो गये हैं।
अगर दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों के साथ रणबीर की हिट फिल्म को कंपेयर किया जाए तो राजनीती एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें नाना पाटेकर, मनोज बाजपेयी जैसे बड़े और बेहतरीन कलाकारों के साथ रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ भी थे। तो फिल्म की सफलता का क्रेडिट इन दोनों को तो नही जा सकता। दूसरी तरफ ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ही फिल्म की यूएसपी थे और लोगों ने इस जोडी़ को बहुत प्यार भी दिया। दूसरी तरफ कैटरीना कैफ के साथ रणबीर की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी सुपर फ्लॉप थी। ऐसे में रणबीर के साथ लोगों को दीपिका की ही जोड़ी पसंद आएगी ऐसा मानना है।
हमने इम्तियाज अली की इस मुसीबत को दूर करने के लिए मीडिया के ही कुछ लोगों से ये पूछा कि आखिर रणबीर कपूर के साथ दीपिका ज्यादा जचेंगी या कैटरीना कैफ और एक ही सुर में सभी का जवाब था दीपिका पादुकोण। हालांकि कैटरीना का नाम भी आया लेकिन दीपिका को सबसे ज्यादा वोट मिले। आइये जानते हैं कैट या दीपिका कौन जंचती हैं रणबीर के साथ।


Click it and Unblock the Notifications