बदतमीज, पिचकारी के बाद अब दिल्ली की गर्लफ्रेंड...

आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कहना चाह रहे हैं तो सुनिये यह गाने के बोल है जो इन दिनों हर म्यूजिक चैनल पर जोरों से बज रहे हैं। फिल्म का नाम है यह जवानी है दीवानी.. जिसके गानों ने लोगों को थिरकाना शुरू कर दिया है।

फिल्म के गानों ने लोगों का दिल चुरा दिया है। पहले बदतमीज सांग ने रणबीर-दीपिका ने कहर डाला तो वहीं बलम पिचकारी गाने ने लोगों को होली खेलने पर मजबूर कर दिया है तो फिल्म के तीसरे गाने सारे सिगनल तोड़ ताड़ कर आया मै तेरे लिए, 'दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड' छोड़छाड़ कर.. ने भी लोगों को मुस्कुाराने पर मजबूर कर दिया है।

Yeh Jawaani Hai Deewani
फिल्म के गानों और फिल्म की टाईटल से तो लगता है कि यह फिल्म खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी है, जिसमें प्यार है, जोश है, उमंग है, मस्ती है लेकिन इमोशंस भी है वो भी परंपराओं के साथ। फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन की है जिसे निर्देशित किया है आर्यन मुखर्जी ने, फिल्म मई में रिलीज हो रही है। साल 2009 में ब्रेकअप होने के बाद रणबीर-दीपिका पहली बार फिल्म में साथ आ रहे हैं। देखते हैं कि क्या वाकई में लोग फिल्म देखने के बाद कहते हैं कि यह जवानी है दीवानी।

मालूम हो कि धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही इस फिल्म को रणबीर-दीपिका के लव अफेयर के ही कारण काफी पब्लिसिटी मिल रही है। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अब दूरियां खत्म हो गयी हैं लेकिन दोनों ही इसे दोस्ती के सिवाय और कुछ नहीं कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X