राजकपूर की जगह लेंगे रणबीर
रणबीर कपूर जल्द ही अपने दादा राजकपूर की भूमिकाओं को बड़े पर्दे पर जीवंत करते नज़र आएंगे। इसकी शुरुआत होगी राजकपूर की मेगाहिट फिल्म "श्री 420" से।
रणबीर अपने दादा राजकपूर की सदाबहार फिल्म "श्री 420" का रीमेक बनने जा रहा है। गौरतलब है कि ये फिल्म लंबे समय से बंद पड़ी आर.के. फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। आर.के. बैनर को दोबारा जिंदा करे का इससे अच्छा तरीका भला और क्या हो सकता है।
खास बात ये है कि फिल्म में रणबीर कपूर ही अपने दादा राज कपूर की भूमिका निभायेंगे। इतना ही नहीं रणबीर कपूर ही इस फिल्म को निर्माण भी कर रहे है। लगे रहो रणबीर, शायद दादा के नाम पर ही सफलता मिल जाए, क्योंकि वैसे तो अब तक आपकी फिल्में कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है।
वैसे भी दादा की विरासत संभालना पोते का काम होता है। उसपर से दादा की विरासत अगर इतनी गौरवशाली हो तो कहना ही क्या। अब देखना यह है कि राज कपूर के निभाए पात्रों के साथ रणबीर कितना न्याय कर पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications