बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के घर पहुंची आलिया भट्ट- ऋषि कपूर की Welcome पार्टी से Photos वायरल
Recommended Video
सुपरस्टार ऋषि कपूर हाल ही में अपना इलाज करवाकर न्यूयॉर्क से वापस आए हैं और काफी शानदार तरीके से फैंस ने उनका भारत में स्वागत किया है। इस समय खबर आ रही है कि उनका स्वागत करने के लिए रणबीर कपूर ने एक वेलकम पार्टी रखी थी जिसको उन्होने आलिया भट्ट के साथ मिलकर प्लान किया था। इस समय आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरे वायरल हो रहीं हैं जो कि उस फंक्शन में पहुंचने के पहले की हैं।
आलिया भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और पूरे परिवार के साथ मिलकर धूमधाम से ऋषि कपूर का स्वागत किया है। आलिया भट्ट इस तस्वीर में पीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहीं हैं। आलिया भट्ट इससे पहले भी ऋषि कपूर से मिलने के लिए न्यूयॉर्क जा चुकी हैं।

नीतू कपूर ने एक गुब्बारे की तस्वीर साझा की है जिसमें लिखा है.. वेलकम होम डैड। उनकी गैरमौजूदगी में उनके फैंस ने उनके लिए काफी दुआएं की थी और अपने सुपरस्टार के जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना की थी।
अभिनेता ने आते ही एक ट्वीट करते हुए लिखा.. 'घर वापसी 11 महीने 11 दिन बाद, आप सभी का शुक्रिया।' ऋषि कपूर कुछ समय के बाद ही फिल्मों में बिजी होने वाले हैं क्योंकि उन्होने न्यूयॉर्क में ही कई फिल्में साइन कर लीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications
