Ranbir Alia with Baby Girl: अमूल ने बनाई रणबीर - आलिया और उनकी बिटिया की पहली परफेक्ट Family Pic

Ranbir Alia with Baby Girl: रणबीर कपूर [Ranbir Kapoor] और आलिया भट्ट [Alia Bhatt] ने 6 नवंबर को अपने परिवार में एक प्यारी सी बिटिया का स्वागत किया है और अब हर कोई इस नन्हीं परी की पहली झलक देखने को बेताब है। जहां रणबीर और आलिया की ढेरों एडिट की हुई नकली तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं वहीं हमेशा की तरह, अमूल ने अपने सपनों की दुनिया में इनकी परफेक्ट तस्वीर बना दी है।
अमूल ने अपने पेज पर रणबीर और आलिया को बेटी की जन्म की बधाई देते हुए उनके परिवार की परफेक्ट Family Picture शेयर की। इस कार्टून में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बच्ची के साथ नज़र आ रहे हैं। वहीं इस कार्टून की डीटेल्स भी काफी शानदार रहीं।
एक तरफ, जहां आलिया और रणबीर को अस्पताल के बेड पर दिखाया गया जैसे कि आलिया ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस करते वक्त शेयर किया था। वहीं अस्पताल के कमरे की दीवार पर वही पोस्टर लगा दिखा जिसके साथ आलिया ने अपनी बेटी के जन्म का एलान किया था। फैन्स को अमूल का ये प्यारा सा पोस्टर काफी पसंद आ रहा है।
जितने शानदार अमूल के पोस्टर होते हैं, उतनी ही शानदार इन पोस्टर की टैगलाइन। रणबीर और आलिया की बेटी के साथ इस पोस्टर पर टैगलाईन दी गई - Utterly Daughterly Delicious और साथ में कार्टून का नाम दिया गया Alia Bhetti। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फटाफट शादी के दौरान भी अमूल ने अपने पोस्टर के साथ इस शादी पर टिप्पणी की थी।
अमूल गर्ल, शादी के जोड़े में दिखाई दी थीं। साथ ही कैप्शन में लिखा था - चट मंगनी, भट्ट ब्याह! इसके साथ अमूल को स्टार बटर लिखा गया था। अमूल, अक्सर ही स्टार्स और बॉलीवुड से जुड़े बड़े अपडेट या फिल्मों की रिलीज़ के साथ इस तरह के कार्टून पेश करता रहता है। फैन्स को भी ये कार्टून काफी पसंद आते हैं।
बात करें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी की तो इस नन्हीं गुड़िया को सभी का आशीर्वाद मिल रहा है। नीतू कपूर ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि आलिया फर्स्ट क्लास हैं और बेटी किस पर गई है ये कहना अभी थोड़ा मुश्किल है क्योंकि वो अभी बहुत छोटी है। वहीं उन्होंने दादी बनने की खुशी जताते हुए ये भी कहा कि रणबीर बाप बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications












