प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स- रणबीर, आलिया संग 12 सितारे मौजूद
बॉलीवुड के युवा सितारे आज दिल्ली पहुंच चुके हैं। बतौर रिपोर्ट्स प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज, खासकर युवा सितारों से सिनेमा और सिनेमा का समाज पर प्रभाव को लेकर एक मीटिंग करने वाले हैं। इस मीटिंग में करण जौहर, रोहित शेट्टी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर, एकता कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विकी कौशल, राजकुमार राव और अश्विनी अय्यर तिवारी शामिल हैं।
[यहां पढ़ें- उरी फिल्म रिव्यू]
पिछली बार जब पीएम ने मीटिंग के लिए बुलाया तो अक्षय कुमार और करण जौहर जैसे जितने सितारे पहुंचे उसमें एक भी महिला नहीं थी। जिसकी खूब आलोचना हुई। लिहाजा, इस बार कई एक्ट्रेसस भी मीटिंग में शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह निजी रूप से इस उद्योग के मुद्दों को देखने के लिए एक विशेष समिति स्थापित करने की दिशा में काम करेंगे जो कि तेजी से इन मुद्दों को देखेगी। इस मीटिंग को करण जौहर और विनीत जैन से ऑर्गनाइज किया है।
आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर जहां आज के जमाने की हिट और दमदार एक्ट्रेसस मानी जाती हैं। वहीं, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, विकी कौशल, वरूण धवन ने 2018 में बैक टू बैक कई सफल फिल्में दी हैं। जाहिर है ये युवा सितारे बॉलीवुड को और आगे बढ़ाने की योग्यता रखते हैं। अक्टूबर में रितेश सिधवानी के नेतृत्व में अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म निर्माताओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।


Click it and Unblock the Notifications