रणबीर के जन्मदिन के लिए कैटरीना भागीं यश चोपड़ा की पार्टी से!
आज बॉलीवुड के नये सुपरस्टार रणबीर कपूर का जन्मदिन है और उनके जन्मदिन को लेकर उनकी करीबी एक्ट्रेस और उनकी सो कॉल्ड गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ इतनी उत्साहित हैं कि वो रात को यश राज स्टूडियो में हो रहे यश चोपडा़ के जन्मदिन सेलिब्रेशन को छोड़कर रणबीर को जन्मदिन विश करने के लिए भाग गयीं। रणबीर कपूर का आज 30 वां जन्मदिन है और वो आजकल अपनी फिल्म बेशरम की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि रणबीर को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई से बाहर जाना था लेकिन वो मुबई में ही हैं ताकि अपने जन्मदिन पर अपनी स्पेशल दोस्त कैटरीना के साथ वक्त बिता सकें।
पिछली बार रणबीर कपूर के जन्मदिन के दौरान रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी की शूटिंग कर रहे थे और इसलिए रणबर ने अपना जन्मदिन भी ये जवानी है दीवानी फिल्म के सेट पर ही बिताया। इस साल रणबीर कपूर के जन्मदिन पर कैटरीना कैफ उनकी करीबी हो गयी हैं और कैटरीना कैफ अभी फिल्हाल कुछ फ्री भी हैं। खबरों के अनुसार रणबीर ने अपनी बर्थडे पार्टी में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण दोनों को बुलाया है लेकिन कहीं दीपिका पहले रणबीर को विश ना कर दें या वो पहले ना पहुंच जाएं इसलिए कैटरीना कैफ को यश राज की जन्मदिन पार्टी के शुरु होने से पहले ही भागना पड़ा।
यश राज जी के जन्मदिन के लिए पैम आंटी ने यश जी की सभी हिरोइनों को बुलाकर उन्हें शाहरुख खान के साथ रैंप वॉक करने के लिए रिक्वेस्ट की। इन हिरोइनों में कैटरीना कैफ भी थीं क्योंकि कैटरीना कैफ यश जी की आखिरी फिल्म जब तक है जान की लीड एक्ट्रेस रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











