ऋषी की छाया रणबीर पर
कहते हैं इतिहास स्वयं को दोहराता ज़रूर है. जिस तरह राज कपूर के सुपुत्र ऋषी कपूर ने अपनी पहली फिल्म “बॉबी" से लाखों दिलों को दीवाना बना दिया था ठीक उसी तरह “सांवरिया" से फिल्मों में कदम रखने वाले रणबीर कपूर इन दिनों युवा दिलों की धडकन बने हुए हैं.
यह बात तो आप जानते ही होंगे. अगर आप यह बात जानते हैं तो आप यह भी जानते होंगे कि जिस तरह उनके पिता के फिल्म का पहला गाना “मैं शायर तो नहीं", जो काफी हिट हुआ था, शैलेंन्द्र सिंह ने गाया था. ठीक उसी प्रकार रणबीर की पहली फिल्म का पहला गाना “सांवरिया" को भी इत्तिफाक से उस शख्स ने गाया है जिसका नाम शैलेन्द्र सिंह है.
इस इत्तिफाक की तरह एक और इत्तिफाक हाल ही में रणबीर के साथ हुआ जिससे रणबीर काफी खुश हैं. दरअसल “सांवरिया" के बाद उनकी अगली अनाम फिल्म, जो यशराज के बैनर तले बनने जा रही हैं, में रणबीर के दोस्त की भूमिका में पेंटल के सुपुत्र हितेन पेंटल हैं. रणबीर इस बात से काफी खुश है कि फिल्म “रफू चक्कर" में पेंटल, उनके पिता ऋषी के दोस्त बने थे.
अपने पिता की तरह अपने फिल्मी जीवन में हो रही समानता से रणबीर काफी खुश हैं शायद उन्हें यह पक्का विश्वास हो चला है कि उनका फिल्मी जीवन भी उसी तरह होगा जैसे उनके पिता का था.
मगर हमारा सवाल यह है कि क्या वे भी अपने पिता की तरह नीतू सिंह जैसी किसी लडकी से शादी करके अपनी समझदारी का सबूत देंगे या नहीं ?


Click it and Unblock the Notifications