मामा बनने वाले हैं रणबीर कपूर
हिन्दी सिनेमा के चाकलेटी स्टार रणबीर क पूर इन दिनों बेहद उत्साहित और खुश हैं, जानते हैं क्यों? कारण है कि रणबीर कपूर मामा बनने वाले हैं, वो भी अपनी रीयल लाईफ में। जीं हां खबर है कि रणबीर की बहन रिद्धिमा बहुत जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाली हैं। एक तरफ ऋषि कपूर और नीतू कपूर जहां अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म दो दूनी चार की सफलता का जश्न मन रहे हैं वहीं इस खबर ने उनकी ख़ुशी को दोगुना कर दिया है।
पढ़े : मैं माधुरी से प्यार करता हूं : रणबीर कपूर
आपको बता दें कि रिद्धिमा की शादी 25 जनवरी 2006 को दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई थी। मामा बनने की खबर सुनकर रणबीर बेहद उत्साहित हैं वहीं उनके पिता ऋषि कपूर थोड़े नर्वस है, नीतू सिंह की तो बात ही मत पूछिए उनके तो पांव ही जमीं पर नहीं पड़ रहे हैं। हालाकि रणबीर मार्च में मामा बनेंगे लेकिन वो अभी से ही मामा जैसी हेकड़ी दिखा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications