..................... Rana Duggubati says Hrithik Roshan was not first choice for Bahubali prabhas was always first choice - Hindi Filmibeat

ऋतिक बाहुबली के लिए थे पहली पसंद या नहीं..राणा डग्गुबाती ने किया खुलासा

राणा डग्गुबाती ने ट्वविट कर खुलासा किया है कि ऋतिक रोशन फिल्म के लिए पहली पसंद थे या नहीं। आप भी जानिए सच्चाई।

By Shweta

पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही थी कि बाहुबली के लिए पहली पसंद प्रभास नहीं बल्कि ऋतिक रोशन थे। प्रभास या बाहुबली के किसी भी सदस्य ने कोई भी ट्विट नहीं किया। लेकिन हाल में एक वेबसाइट ने जब ये खबर लिखी तो इस पर राणा डग्गुबाती ने ट्विट कर सच्चाई बताई।

राणा डग्गुबाती ने ट्विट का रिप्लाई करते हुए कहा कि स्क्रिप्टिंग के समय से ही इस फिल्म के लिए पहली पसंद प्रभास थे और उनके बाद मैं इस टीम में शामिल हुआ। ये ट्विट कर उन्होंने साफ कर दिया कि प्रभास ही फिल्म के लिए पहली पसंद थे ना कि ऋतिक रोशन।

इसके अलावा पहले राजामौली ने भले ऋतिक रोशन पर कुछ ना कहा हो लेकिन उन्होंने ये साफ किया था कि शुरूआत से बाहुबली के लिए और सिर्फ प्रभास ही उनकी पसंद थे और उन्होंने अपना काम बखुबी किया है जिसकी पूरी दुनिया तारीफ कर रही है।

हालांकि ऋतिक रोशन भले बाहुबली के लिए पहली पसंद हो या ना हो लेकिन शिवगामी देवी के लिए जरूर राजामौली ने श्रीदेवी को कास्ट करना चाहा था लेकिन फीस की वजह से उन्होंने मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X