Teaser- रिलीज हुआ 'हाथी मेरे साथी' का दमदार टीजर- राणा डग्गुबाती का जबर्दस्त अभिनय चौंका देगा
काफी समय से चर्चा में चल रही फिल्म हाथी मेरे साथी का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। इस में लीज रोल राणा डग्गुबाती निभा रहे हैँ। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता पुलकिल सम्राट भी नजर आएंगे। राणा डग्गुबाती ने ट्विटर पर 1 मिनट की क्लिप शेयर करते हुए लिखा है, "उदय, क्रोध, दहाड़। जंगल को बचाने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। साल की सबसे बड़ी लड़ाई के गवाह बनने के लिए मेरी फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का टीजर देखें।"
इस टीजर को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और टीजर बेहद ही दमदार है। राणा दग्गुबती का अभिनय देखते ही बन रहा है। इस वीडियो में आपको उनका नाम भी पता चलेगा.. कोई राणा से पूछता है कि.. "तो तुम कौन हो? भगवान?" जवाब में वे कहते हैं, "वनदेव।"

टीजर रिलीज होते ही छा गया है। फिल्म निश्चित तौर पर काफी दमदार तरीके से नजर आ रही है और देखना ये है कि लोग इसको कितना पसंद करते हैं।
फिल्म अपनी लोकेशन्स और सीन्स को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में पुलिकत सम्राट के पास भी काफी शानदार मौका है कि वो छा जाएं। फिलहाल आप देखिए ये टीजर और कमेंट करके बताइए कि आपको ये कैसा लगा..


Click it and Unblock the Notifications











