..................... कोरोना के कहर को देखते हुए राणा दग्गुबाती की 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज डेट टली, जारी किया ऑफिशियल बयान | Rana Daggubati's Haathi Mere Saathi release held back due to Covid-19 situation - Hindi Filmibeat

कोरोना के कहर को देखते हुए राणा दग्गुबाती की 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज डेट टली, जारी किया ऑफिशियल बयान

देशभर में एक बार फिर कोरोना वायरस अपना प्रभास दिखाने लगा है। जिसका असर फिर से तमाम उद्योगों पर दिखने लगा है। कोरोना केसेज के दोबारा बढ़ने की वजह से राज्य सख्ती बढ़ा रहे हैं। ऐसे में फिर से फिल्मों की रिलीज डेट भी टलना शुरू हो गई है।

जी हां, 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज़ कोविड-19 की स्थिति के कारण टल गई है। हालांकि तेलुगु और तमिल वर्शन, अरन्या और कादान भाषाओं में रिलीज डेट तय तारीख़ 26 मार्च ही है। इसके बारे में मेकर्स ने ऑफिशियल बयान साझा किया।

Rana Daggubati

इरोस इंटरनेशनल ने आधिकारिक बयान साझा करते हुए बताया, हम पिछले वर्ष से कठिन समय से गुजरे हैं और अब भी स्थिति में कुछ ख़ास बदलाव नहीं आया है। जब हमने सोचा कि अब सब कुछ सामान्य हो रहा है, तभी कोविड के मामलों में अचानक वृद्धि चिंताजनक है।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इरोस इंटरनेशनल ने राणा दग्गुबाती, पुलकित सम्राट, श्रिया पिलगांवकर और ज़ोया हुसैन अभिनीत अपनी आगामी त्रिभाषी एडवेंचर ड्रामा के हिंदी वर्शन 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज़ को रोकने का फैसला किया है।

हाथी मेरे साथी में लीड रोल में राणा दग्गुबाती

हाथी मेरे साथी में लीड रोल में राणा दग्गुबाती

हालाँकि, इरोस मोशन पिक्चर्स द्वारा फ़िल्म का तेलुगु और तमिल वर्शन क्रमशः अरन्या और कादान तय तारीख पर रिलीज़ किया जाएगा। बता दें फिल्म हाथी मेरे साथी में लीड रोल में राणा दग्गुबाती हैं।

राजेश खन्ना की हाथी मेरे साथी

राजेश खन्ना की हाथी मेरे साथी

साल 1971 में हाथी मेरे साथी नाम की फिल्म आई थी जिसमें राजेश खन्ना लीड रोल में थे। फिल्म हिट साबित हुई थी।

26 को क्लैश हो रही थी

26 को क्लैश हो रही थी

बता दें परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म साइना 26 मार्च को रिलीज हो रही है। इसी दिन के लिए हाथी मेरे साथी भी शेड्यूल की गई थी, ऐसे में दोनों फिल्मों का क्लैश होना था लेकिन अब फिल्ममेकर्स ने अपनी रणनीति बदल दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X