राणा डग्गुबाती की हाथी मेरे साथी की पहली झलक OUT..आप भी देखिए
राणा डग्गुबाती आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने अगली फिल्म हाथी मेरे साथी का लोगो शेयर किया जो वाकई काफी दिलचस्प है। आपको बता दें कि हाथी मेरे साथी तीन भाषाओं में रिलीज होगी और दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आपको सबसे पहले ये बता दें कि हाथी मेरे साथी राजेश खन्ना की ब्लॉकबस्टर फिल्म हाथी मेरे साथी की रीमेक नहीं है। ये फिल्म राजेश खन्ना की फिल्म से काफी अलग है। फिल्म के लोगो से फिल्म के बारे में साफ पता चल रहा है, ये वाकई काफी दिलचस्प भी है।

एक इंटरव्यू में राणा डग्गुबाती ने कहा था कि "ये फिल्म एक इंसान और हाथी के रिलेशनशिप पर आधारित है। लेकिन इससे भी अधिक ये एक कहानी एक शख्स की है जो प्रकृति के लिए समाज से लड़ाई करता है। ये काफी वैल्यू बेस्ड लेकिन इंटरटेनिंग फिल्म है।
फिल्म के डायरेक्टर प्रभू सोलोमोन मास्टर क्राफ्टमैन हैं। वो प्रकृति और जानवरों से काफी जुड़े हुए हैं। वो वाकई उन्हें समझते हैं। उन्हें पता है कि ऐसी कहानियों को स्क्रीन पर कैसे दिखाना है।" फिल्म का फर्स्ट लुक 1 जनवरी 2018 को दिखाया जाएगा।वैसे देखा जाए तो राणा डग्गुबाती के लिए साल 2017 बेहद खास रहा क्योंकि इस साल उनकी फिल्म बाहुबली ने इतिहास रचा है तो गाजी अटैक के लिए भी उन्हें काफी सराहा।


Click it and Unblock the Notifications












