अक्षय कुमार के साथ दूसरी बार दिखेंगे ये सुपरस्टार- बाहुबली धमाका का इंतजार
हाउसफुल 4 में अब नाना पाटेकर की जगह राणा डग्गुबाती ले चुके हैं। यह कंफर्म हो चुका है। तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद नाना पाटेकर को हाउसफुल से बाहर निकाल दिया गया है। लिहाजा, उनकी जगह अब राणा ने ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में राणा गज़ल सिंगर के किरदार में नजर आएंगे। बता दें, इससे पहले फिल्म बेबी में भी अक्षय कुमार और राणा डग्गुबाती ने साथ काम किया है।
#MeToo: साजिद खान ने इस एक्ट्रेस से पूछा- 100 करोड़ दूंगा तो कुत्ते के साथ सेक्स कर लोगी?
नाना पाटेकर को फिल्म से बाहर करने के बाद फिल्म के निर्माता किसी चेहरे की खोज़ में थे.. जिसकी दर्शकों के बीच खास जगह हो। राणा ने इससे पहले भी बेबी और द गा़जी अटैक जैसी फिल्मों में काम किया है। लिहाजा, हिंदी फिल्म करना उनके लिए मुश्किल नहीं। ऐसे में निर्माता ने राणा को फिल्म के लिए फाइनल किया है।

वहीं, बाहुबली स्टार ने भी फिल्म से जुड़ने पर खुशी जताई है। राणा ने कहा, मैं कभी भी हाउसफुल जैसी फिल्मों से नहीं जुड़ा हूं। हाउसफुल-4 के जरिए अक्षय कुमार, साजिद नाडियाडवाला और फरहाद के साथ काम करना बहुत दिलचस्प होगा। हैदराबाद के बाहर काम मिलना हमेशा ही अच्छा रहा हैं। इस दौरान हमे कई नई चीजें सीखने को मिलती हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











