Pics of the day: राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की मेहंदी की रस्म, बेहद प्यारी तस्वीरें
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इससे पहले उनकी मेहंदी की रस्में पूरी की गईं। इस दौरान राणा सफेद रंग के कुर्ते और शेरवानी में दिखे तो मिहिका गुलाबी लहंगे में।
इस रस्म से दोनों की तस्वीरें यूं तो हैदराबाद टाइम्स के पास हैं लेकिन फैन्स ने अपने फेवरिट कपल की तस्वीरें कहीं ना कहीं से जुगाड़ ही लीं।

ट्विटर पर फिलहाल राणा के फैन्स ने इन तस्वीरों की लाइन लगा दी है। फैन्स जहां एक ओर राणा और मिहिका को ज़िंदगी में आने नए पड़ाव की बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी तस्वीरों को निहारना बंद नहीं कर पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











