हाथी मेरे साथी से राणा दग्गुबाती का फर्स्ट लुक पोस्टर, शानदार फिल्म की तैयारी
राणा दग्गुबाती की अगली फिल्म का नाम है हाथी मेरे साथी और इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया जा चुका है। पोस्टर पर राणा दग्गुबाती, शानदार और इंटेंस अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म एक आदमी की कहानी जो अपने जंगलों को बचाने की मुहिम में जुटा हुआ है।
इस फिल्म को तेलुगू, तमिल और हिंदी में एक साथ बनाया जा रहा है। फिल्म का म्यूज़िक कंपोज़ किया है शांतनु मोईत्रा ने और साउंड डिज़ाइनर हैं ऑस्कर विनर रेसूल पुकुट्टी।

हाथी मेरे साथी तेलुगू में अरण्य और तमिल में कादन नाम से 22 अप्रैल 2020 को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में पुलकित सम्राट, ज़ोया हुसैन और श्रिया पिलगांवकर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म को केरल के घने और खूबसूरत जंगलों में शूट किया गया है। फिल्म को लेकर फैन्स उत्साहित हैं और इस फिल्म के लिए राणा दग्गुबाती ने अजय देवगन की भुज साईन करने के बाद छोड़ दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











