'हाथी मेरे साथी' का फर्स्ट लुक OUT..कुछ इस अंदाज में नजर आएंगे राणा डग्गुबाती
राणा डग्गुबाती की आने वाली फिल्म हाथी मेरे साथी का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। इस पोस्टर में राणा डग्गुबाती बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और उन्हें देखकर आप वाकई फिल्म का इंतजार करेंगे।
आपको सबसे पहले ये बता दें कि हाथी मेरे साथी राजेश खन्ना की ब्लॉकबस्टर फिल्म हाथी मेरे साथी की रीमेक नहीं है। ये फिल्म राजेश खन्ना की फिल्म से काफी अलग है। फिल्म के फर्स्ट लुक फिल्म के बारे में साफ पता चल रहा है, ये वाकई काफी दिलचस्प भी है।

इंटरव्यू में राणा डग्गुबाती ने कहा था कि "ये फिल्म एक इंसान और हाथी के रिलेशनशिप पर आधारित है। लेकिन इससे भी अधिक ये एक कहानी एक शख्स की है जो प्रकृति के लिए समाज से लड़ाई करता है। ये काफी वैल्यू बेस्ड लेकिन इंटरटेनिंग फिल्म है
बहरहाल फर्स्ट लुक आने के बाद बेशक हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पहले भी इंसान और जानवरों के रिलेशनशिप पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं जो लोगों को खूब पसंद आई थी।


Click it and Unblock the Notifications











