राणा दग्गुबाती ने इस एयरलाइंस को लगाई लताड़? फ्लाइट से गायब हुआ बाहुबली एक्टर का सामान!

फिल्म बाहुबली में अपने किरदार भल्लादेव से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाली इस वक्त काफी चर्चा में हैं। दरअसल उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है जो कि उनके फैंस को भी पसंद नहीं आया होगा। जी हां, इस वक्त उनको लेकर खबर है कि हवाईअड्डे पर उनका सामान खो गया है और इसको लेकर वो काफी गुस्से में हैं और उन्होने एयरलाइंस पर अपना गुस्सा निकाला है। उनका एक पोस्ट वायरल हुआ को सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।
दरअसल अभिनेता ने ट्विटर पर खुलासा किया कि इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों को उनके खोए हुए सूटकेस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस बात को लेकर वो काफी नाराजा हैं।
उन्होने ट्वीट करते हुए एयरलाइंस को लताड़ लगाई है। राणा ने लिखा है, "भारत का अब तक का सबसे खराब एयरलाइन अनुभव, इंडिगो 6 ई !! उड़ान के समय के साथ कोई सुराग नहीं ... लापता सामान का पता नहीं चला ... कर्मचारियों का कोई सुराग नहीं है। क्या इससे भी खराब कुछ हो सकता है।"

कमेंट बॉक्स पर अपनी राय लिख रहे हैं
अभिनेता के इस पोस्ट के बाद लोग लगातार उनके कमेंट बॉक्स पर अपनी राय लिख रहे हैं और अभिनेता के समर्थन में बात कर रहे हैं।

लगेज इस तरह से गायब होना एक बड़ी खबर है और
अभिनेता का लगेज इस तरह से गायब होना एक बड़ी खबर है और एयरलाइंस को इसपर एक्शन लेना चाहिए। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब एयरलाइंस की इतनी बड़ी गलती सामने आई है।

मुश्किल का सामना करना पड़ा है
पहले भी कई सितारों को इस तरह की मुश्किल का सामना करना पड़ा है। राणा इस वक्त अपने फिल्मों को लेकर बिजी हैं और वो साउथ की फिल्म ज्यादा कर रहे हैं।

दग्गुबाती फैंस का मनोरंजन करते दिखेंगे
आने वाले समय में कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के साथ राणा दग्गुबाती फैंस का मनोरंजन करते दिखेंगे। बता दें कि वो एक ऐसे कलाकार हैं जो कि हर तरह की फिल्मों में फिट बैठ जाते हैं और अपने किरदार ने फिल्म में जान भर देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












