बाहुबली की देवसेना अनुष्का शेट्टी का 38वां जन्मदिन, भल्लालदेव ने डाली तस्वीर
बाहुबली स्टार अनुष्का शेट्टी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उनके को स्टार्स और दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दीं। जहां उनके बाहुबली को स्टार भल्लालदेव यानि कि राणा दग्गुबाती ने अनुष्का के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर डाली।
वहीं दूसरी तरफ, बाहुबली की टीम ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अनुष्का के इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी लेकिन फैन्स प्रभास की बधाई का इंतज़ार ही करते रह गए।

गौरतलब है कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास ने एक साथ बाहुबली में महेंद्र बाहुबली और देवसेना का किरदार निभाया था। तब से फैन्स को इनकी जोड़ी इतनी पसंद है कि कभी इनका अफेयर चलता है तो कभी शादी हो जाती है।
शायद यही कारण है कि बाहुबली के बाद से प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक साथ काफी कम दिखाई दिए हैं। अनुष्का अब अपनी अगली फिल्म निशब्दम की रिलीज़ की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में वो चिरंजीवी की फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी में भी मेहमान कलाकार के रूप में नज़र आई थीं।
लेकिन अनुष्का का इससे भी अलग हॉट और बोल्ड अंदाज़, फैन्स के बीच काफी फेमस है -


Click it and Unblock the Notifications












