हाउसफुल 4 के विलेन राणा दग्गुबाती का फर्स्ट लुक, दो दो लुक में लगे शानदार
हाउसफुल 4 पाच दिन बाद धमाका करने को तैयार है और अब फिल्म से फिल्म के विलेन राणा दग्गुबाती का पहला लुक बाहर आ चुका है। राणा दग्गुबाती, 16वीं शताब्दी में खूखा टोली के राजा गामा बने हैं जो सीतमगढ़ में बदला लेने आ रहा है। वहीं आज के समय में उनका लुक एक कव्वाल की तरह लग रहा है। फिल्म दीवाली पर सिनेमाघरों में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं।
बात करें राणा दग्गुबाती की तो उनके पास हिंदी सिनेमा में एक अलग तरह की फैन फॉलोइंग है। अब तक राणा दग्गुबाती केवल सीरियस किरदारों में दिखाई दिए हैं। ये पहली बार है जब वो किसी कॉमेडी फिल्म में नज़र आएंगे।

राणा दग्गुबाती का पहला लुक खुद अक्षय कुमार ने शेयर किया है और साथ ही दर्शकों को भी कहा कि हाउसफुल 4 के लिए अब केवल 5 दिन बचे हैं और इसलिए वो तैयार रहें। फिल्म में राणा दग्गुबाती की एंट्री के बाद साउथ में भी फिल्म के अच्छे चलने का चांस है।
गौरतलब है कि वैसे भी राणा दग्गुबाती की फैन फॉलोइंग शानदार है। बाहुबली के विलेन भल्लालदेव बनकर उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली है।
बॉलीवुड में वैसे भी साउथ के कुछ अभिनेताओं ने अपनी अलग जगह बनाई है। मिलिए इन शानदार एक्टर्स से -


Click it and Unblock the Notifications