..................... Rana Daggubati deleted all the posts from Instagram on the day of the second wedding anniversary| शादी की दूसरी सालगिरह के दिन ही राणा दग्गुबाती ने डिलीट कर डाली इंस्टाग्राम से सारी पोस्ट - Hindi Filmibeat

शादी की दूसरी सालगिरह के दिन ही राणा दग्गुबाती ने डिलीट कर डाली इंस्टाग्राम से सारी पोस्ट

अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के दिन ही दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर राणा दग्गुबाती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सारी पोस्ट डिलीट कर दी है। हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने सोशल मीडिया से छुट्टी लेने का अनाउंसमेंट किया था। इसके ठीक एक दिन बाद ही राणा ने पोस्ट डिलीट कर दी। अपने ट्वीटर पर उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था 'वर्क इन प्रोग्रेस'। इसके एक दिन बाद ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सारी पोस्ट डिलीट कर दी।

ऐसा क्या हुआ कि राणा दग्गुबाती ने अपनी सभी पोस्टों को एक साथ डिलीट कर दिया

rana-daggubati-deleted-all-the-posts-from-instagram-on-the-day-of-the-second-anniversary

शादी की सालगिरह पर डिलीट की पोस्ट
9 अगस्त को साउथ के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने अपनी पत्नी मिहिका बजाज के साथ अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनायी और उसी दिन उन्होंने सारी पोस्ट डिलीट कर दिया। इंस्टाग्राम पर राणा के करीब 4.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। राणा के अचानक उठाये इस कदम से उनके फैंस भौंचक्के रह गये हैं। इससे ठीक एक दिन पहले ही राणा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था 'वर्क इन प्रोग्रेस। अभी सोशल मीडिया से वे छुट्टी ले रहे हैं। फिल्मों में मिलेंगे, बड़े, बेहतर और मजबूत तरीके से। सभी को ढेर सारा प्यार, राणा दग्गुबाती'।

सोशल मीडिया से छुट्टी लेने की वजह नहीं बतायी
राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया से छुट्टी क्यों लिया, उन्होंने इसकी वजह नहीं बतायी। दो साल पहले राणा और मिहिका की शादी हैदराबाद में हुई थी। इस शादी में साउथ के सुपरस्टार समांथा प्रभु और अल्लू अर्जुन को देखा गया है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। दूसरी तरफ पत्नी मिहिका बजाज ने अपने इंस्टाग्राम पर राणा दग्गुबाती के साथ कई रोमांटिक फोटो पोस्ट किया है। राणा दग्गुबाती साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा हैं। फिल्म 'बाहुबली' में भल्लालदेव के किरदार में उन्होंने खलनायक के किरदार को जिंदा कर दिया था। वह जल्द ही वेब सीरीज 'राणा नायडू' में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X