मेरा इस्तेमाल कर रहे हैं राणा-बिपाशाः श्रेया शरण

By Priya Srivastava

Shriya Saran
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और दक्षिण के सुपरस्टार राणा डग्गुबती के बीच रोमांस की खबरें आये दिन आ रही हैं हालांकि बिपाशा ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था मैं और राणा सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। मगर राणा और श्रेया एक-दूसरे के काफी नजदीक माने जाते हैं। दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं।

राणा और बिपाशा की नजदीकियों की खबरों से श्रेया बहुत नाराज हैं। श्रेया का आरोप है कि बिपाशा-राणा अपनी फिल्म की पब्लिसिटी के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। श्रेया ने बताया कि इन अफवाहों से उनके माता-पिता भी बहुत परेशान हैं। श्रेया ने कहा है कि मेरे और राणा के बीच कभी भी भावनात्मक संबंध नहीं रहे हैं।

वैसे भी मैं अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हूं और मुझे इस तरह की बातें परेशान करती हैं। श्रेया इन दिनों अपनी फिल्म मिडनाइट चिल्ड्रन की शूटिंग के सिलसिले में श्रीलंका गयी हैं। जबकि राणा का कहना है कि यह बिल्कुल सही बात नहीं है कि मैं श्रेया के नाम का इस्तेमाल करूंगा। वह मेरी अच्छी दोस्त है और मैं हमेशा चाहूंगा कि उसका करियर बेहतर हो लेकिन अगर वह मेरे बारे में ऐसा सोचती है तो मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकता।

मैं क्यों उसके नाम का गलत इस्तेमाल करूंगा, मैं लड़कियों की इज्जत करता हूं और फिर श्रेया तो मेरी बहुत ही अच्छी दोस्त है। फिर मुझे क्या पड़ी है कि मैं उनके मामले में दखलअंदाजी करूं। अगर श्रेया को ऐसा लगता है तो उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए न कि मीडिया में इस बात का कोई इश्यू बनाना चाहिए। मैं इस बात के सख्त खिलाफ हूं कि बेमतलब लोग मेरे बारे में बातें बनायें या गलत सोचें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X