बिपाशा नहीं किसी और के साथ डेटिंग कर रहा हूं: राणा दग्गुबती

दरअसल राणा और बिप्स के बीच अफेयर की खबरों को तब से हवा मिली जब ये हॉट जोड़ी रोहन सिप्पी की फिल्म दम मारो दम में काम कर रहे थे। इस बारे में राणा कहते हैं कि वो केवल दोस्त हैं और मैं किसी और के साथ डेटिंग कर रहा हूं।
राणा ने यह साफतौर पर कहा कि हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और रहेंगे। 'दम मारो दम' की पूरी टीम जिसमें रोहन, अभिषेक बच्चन, शामिल हैं वो मेरे अच्छे दोस्त हैं। हालांकि मैं किसी और के साथ प्यार करता हूं। जो कि बॉलीवुड के बाहर की हैं।
मैं बिपाशा के साथ संबंधों के बारे में सवाल सुन सुनकर थक चुका हूं। मुझे लगता है कि हमें अब आगे बढ़ना चाहिए। राणा राम गोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेंट में नजर आएंगे। जो कि 18 मई को पर्दे पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











