राणा दग्गुबाती-मिहिका बजाज की हनीमून की रोमांटिक तस्वीरें VIRAL, मोनोकिनी में बीच वेकेशन
कोरोना लॅाकडाउन में एक शादी हुई जिसकी चर्चा साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक छाई रही। वो शादी रही है राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की। दोनों की शादी परिवार और दोस्तों के बीच बेहद सादगी से हुई। लेकिन दोनों शादी के दिन किसी राजा-रानी से कम नहीं दिख रहे थे।
उनकी शादी के दो महीने बाद दोनों एक वेकेशन पर गए हैं। जहां की एक खास तस्वीर सामने आयी है। जो कि तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि दोनों किसी खास बीच वेकेशन पर हैं और अपने हनीमून का आनंद उठा रहे हैं।

इन तस्वीरों को देखते हुए आप भी कह देंगे कि ये जोड़ी सुपरहिट है। इस तस्वीर में मिहिका बजाज मोनोकिनी में दिखाई दे रही हैं। ज्ञात हो कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications