राणा दग्गुबाती- मिहिका बजाज की शादी आज, सामने आई दुल्हा- दुल्हन की पहली PHOTOS
फिल्म स्टार राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज आज यानि की 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह शादी हैदराबाद के रामानायडू स्टुडियो में हो रही है। शादी में सिर्फ परिवार के लोग और उनके कुछ करीबी लोग ही शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राणा- मिहिका की शादी तेलुगु और मारवाड़ी परंपरा के अनुसार होगी।
21 मई को दोनों ने परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी। वहीं, कोरोना की वजह से शादी में भी परिवार के लोग ही शामिल रहेंगे। शादी को लेकर राणा ने कहा था, "मुझे शादी करने का सबसे अजीब समय मिला.."

मिहिका की मां बंटी बजाज ने राणा और मिहिका की शादी के लिए स्पेशल थीम तैयार की है। बता दें कि बंटी बजाज खुद हैदराबाद की हाई-प्रोफाइल वेडिंग प्लानर हैं। लिहाजा, आप समझ ही सकते हैं कि वह शादी की कैसी तैयारियां कर रही होंगी। इस शादी में 30 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। वहीं, कोविड से सुरक्षा को लेकर भी तमाम सावधानी बरती गई है।


Click it and Unblock the Notifications











