शादीशुदा डायरेक्टर से बिन ब्याही प्रेग्नेंट हो गई थी ये एक्ट्रेस, फिर अबॉर्शन के लिए मांगी थी मोटी रकम!
Ramya Krishnan Pregnancy And Abortion: राम्या कृष्णन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि बॉलीवुड में उन्हें गोविंदा, अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम करके इतनी लोकप्रियता हासिल नहीं हुई जितनी प्रभास के साथ में काम करके मिली।

पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में रहीं एक्ट्रेस
राम्या कृष्णन की प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रही है। लेकिन पर्सनल लाइफ में उतनी ही उथल-पुथल मची है। उनका एक शादीशुदा डायरेक्टर के साथ में अफेयर भी था और बाद में डायरेक्ट से अबॉर्शन के नाम पर लाखों रुपए मांगने का उन पर आरोप लगाया गया था।
कभी शादीशुदा डायरेक्टर संग रिलेशनशिप में थीं एक्ट्रेस
राम्या कृष्णन बॉलीवुड से लेकर तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ में काम कर चुकी है। फैन फॉलोइंग भी उनके करोड़ों में है। उनके इन्फ्रेंस में डायरेक्टर के एस रवि कुमार का नाम भी शामिल किया जाता है। दोनों रिलेशनशिप में भी थे और फिर खुलेआम झगड़े भी हुए।
काम करते-करते हुए प्यार
राम्या कृष्णन ने डायरेक्टर के एस रवि कुमार के साथ साल 1999 में 'पदयप्पा' और 'पत्तली' जैसी फिल्मों में काम किया। इन दोनों ही फिल्मों से अभिनेत्री ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद वह साल 2002 में रिलीज हुई एसके रवि कुमार के डायरेक्शन में बनी 'पंचतंत्र' में भी नजर आई।
बिना शादी के हुई थीं प्रेग्नेंट
राम्या कृष्णन और के एस रवि कुमार के बीच इन तीन सालों में काफी नजदीकियां बढ़ गई थी। हालांकि डायरेक्टर पहले से ही शादीशुदा थे और इसके बावजूद राम्या कृष्णन के साथ उन्होंने रिश्ता बनाया। अभिनेत्री भी उनसे प्यार करने लग गई थी और खबर आई थी कि डायरेक्ट से एक्ट्रेस बिना शादी के ही प्रेग्नेंट हो गई थी।
डायरेक्टर की पत्नी ने दी थी एक्ट्रेस को धमकी
लेकिन डायरेक्टर के एस रवि कुमार की पत्नी को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने राम्या कृष्णन को धमकी दे डाली थी। इसी दौरान डायरेक्टर के साथ अभिनेत्री के रिलेशनशिप के साथ-साथ प्रेगनेंसी की खबर भी सामने आने लगी। इसका असर डायरेक्टर के परिवार पर भी होने लगा।
डायरेक्टर से अबॉर्शन के लिए मांगे 75 लाख
रवि कुमार के पत्नी के साथ में रिश्ते बिगड़ने लग गए थे और इन सब से तंग आकर डायरेक्टर ने राम्या कृष्णन के साथ रिश्ता खत्म करने का मन बना लिया था। लेकिन तभी खबर आई कि राम्या कृष्णन ने डायरेक्टर से अबॉर्शन के लिए 75 लख रुपए की मांग की है।
राम्या कृष्णन और के एस रवि कुमार दोनों ही बच्चों के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन बाद में दोनों ने ही प्रेगनेंसी से लेकर रिलेशनशिप और अबॉर्शन की खबरों को नकार दिया था। इसके अगले साल यानी कि साल 2003 में राम्या कृष्णन ने फिल्म मेकर कृष्णा वामसी के साथ में शादी कर ली थी। इसके बाद अभिनेत्री ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम रित्विक कृष्णा है।


Click it and Unblock the Notifications




