बाहुबली की 'राजमाता' ने Kaawaalaa सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, तमन्ना भाटिया भी पड़ गईं फीकी!

ramya krishnan

तमन्ना भाटिया का एक गाना Kaawaalaa काफी चर्चा में है और जिस तरह आप नजर डाल देंगे इस गाने पर लोग रील्स बना रहे हैं और कई सितारे भी इस गाने पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे है। लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा में अभिनेत्री राम्या कृष्णन का एक वीडियो है जिसमें वो डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।

राम्या कृष्णन को बाहुबली और बाहुबली 2 को लिए ज्यादा जाना जाता है क्योंकि उन्होने इस फिल्म में राजमाता शिवगामी देवी का किरदार निभाया था। राम्या इस वीडियो में तमन्ना भाटिया के ही वीडियो में डांस कर रही हैं।

जैसे ही उनका ये वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने साझा किया है उन्होने सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखा है, दर्शकों को विवेक की सलाह, कृपया हमें सबसे अनियोजित, सबसे आकर्षक #kaavaalaa गीत की मौके पर प्रस्तुति के लिए क्षमा करें!

हम उत्साही, उत्साहित खुश लड़कियों का एक समूह थे जो पहले से तैयार हो गए थे और #जेलर ऑडियो लॉन्च पर जाने से पहले एक छोटी सी डांस पार्टी की थी! पार्टी में डांस का आनंद लेने जैसा कुछ भी नहीं है, इसलिए हम लड़कियाँ यही कर रही थीं।''

इसके बाद लोगों भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ और उनकी तारीफ कर रहे हैँ। बता दें कि राम्या ने अपने समय में कई गानों में आइटम नंबर किया है। आपको गोविंदा और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' तो सभी को याद होगी।

इसमें उन्हें बिग बी की लेडी लव बनाया गया था। इसमें वो एक्टर के साथ गाना 'धिन तक धिन तक' में फ्लर्ट करती दिखी थीं। इस तरह के ढेरों गानों में उनकी झलक शानदार थी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: ramya krishnan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X