रामसेतु, टाइगर 3, पठान समेत कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों शूटिंग जून से होगी शुरु? करोड़ों का हो चुका है नुकसान

साल 2020 में हुए लंबे लॉकडाउन के बाद, जनवरी से फिल्म इंडस्ट्री ने दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होना शुरु ही किया था कि मार्च से कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरु कर दिया। महाराष्ट्र में भी दिन ब दिन पॉजिटिव मामलों में वृद्धि होती चली गई, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य में लॉकडाउन की घोषणा कर दी। फिल्म, सीरियल और विज्ञापनों की शूटिंग भी बैन लगा दिया गया है।

मार्च में कई बड़ी- छोटी फिल्मों की शूटिंग चल रही थी। किसी फिल्म की शूटिंग कुछ ही दिनों पहले शुरु हुई थी, किसी फिल्म की एक हफ्ते की शूटिंग बची है, तो किसी की एक दिन की.. ऐसे में अब निर्माता- निर्देशकों को लॉकडाउन से भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

Bollywood

बहरहाल, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार जून से फिल्मों की शूटिंग की परमिशन दे सकती है क्योंकि राज्य में खासकर मुंबई में कोविड के केस काफी कम हो चुके हैं। सरकार अपनी कुछ गाइडलाइन के साथ फिल्मों के शूटिंग की परमिशन देने वाली है। जिसके बाद कई फिल्मों की शूटिंग तुरंत शुरु कर दी जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X