..................... रामसेतु, गंगूबाई काठियावाड़ी और मिस्टर लेले के लीड स्टार्स कोरोना पॉजिटिव। Ramsetu, Gangubai Kathiawadi and Mr Lele shooting stopped after lead stars test Covid Positive? - Hindi Filmibeat

रामसेतु, गंगूबाई काठियावाड़ी और मिस्टर लेले के लीड स्टार्स कोरोना पॉजिटिव, रूक गई सभी फिल्मों की शूटिंग!

एक बार फिर से जिस तरह कोरोना बम इंडस्ट्री में फूटा है उससे लोग काफी दहशत में हैं। लॉकडाउन के बाद जितनी तेजी से फिल्में बननी शुरु हुईं थीं और स्टार्स शूट पर वापस आए थे उतनी ही तेजी से वो कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इस समय खबर आ रही है कि रामसेतु, गंगूबाई काठियावाड़ी और मिस्टर लेले की शूटिंग पूरी तरह से रोक दी गई है। इसका कारण है इन फिल्मों के लीड स्टार्स का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना।

रामसेतु से अक्षय कुमार, गंगूबाई काठियावाड़ी से आलिया भट्ट और मिस्टर लेले से विकी कौशल कोविड की चपेट में हैं। इस समय ये सभी सितारे क्वारंटीन हैं और अक्षय कुमार का तो इलाज अस्पताल में चल रहा है जो कि काफी चिंता की बात है। इन खबरों की सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार एक बार फिर शख्त हुई है और महाराष्ट्र के थिएटर्स पूरी तरह से फिर बंद कर दिए हैं।

शूटिंग पूरी की है

शूटिंग पूरी की है

हाल ही में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी कोरोना के चपेट में आईं हैं। भूमि ने हाल ही में बधाई दो की शूटिंग पूरी की है।

जानकारी दी थी

जानकारी दी थी

फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव हैं।

सितारों की लिस्ट

सितारों की लिस्ट

कोविड पॉजिटिव सितारों की लिस्ट की बात करें तो.. आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, निक्की तंबोली, गोविंदा और एजाज खान इस लिस्ट में शामिल हैं।

 रिलीज डेट

रिलीज डेट

इसके बाद से खबरें आने लगी हैं कि ऐलान की गई फिल्मों की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल सकती है लेकिन ऐलान होना बाकी है।

मई में राधे और सत्यमेव जयते 2

मई में राधे और सत्यमेव जयते 2

इस महीने सूर्यवंशी और मई में राधे और सत्यमेव जयते 2 जैसी फिल्में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X