First Glimpse- गोलियों की बौछार के बीच 'राम सेतु' को बचाने की कोशिश करते दिखे अक्षय कुमार, Video
सुपरस्टार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रामसेतु को लेकर काफी समय से चर्चा है। इस फिल्म का पहला लुक आज रिलीज कर दिया गया है। जी हां, एक छोटे से टीजर ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है और कहा जा सकता है कि फिल्म काफी कमाल की होने वाली है। गोलियों की बौछार और हमलों के बीच से भागते हुए अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज कमाल के लग रहे है।
हालांकि फिल्म की कहानी तो किसी को पता नहीं है लेकिन इस टीजर के मुताबिक अक्षय कुमार रामसेतु को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उनको काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

फिल्म में दमदार एक्शन और थ्रिलर होने वाला है इसमें कोई दो राय नहीं है। वीडियो में एक रोबोट भी दिखाया गया है और अक्षय कुमार को एक गोल फ्रेम के चश्में में आप देख सकते हैं। अक्षय कुमार ने आज सुबह ऐलान किया था कि वो रामसेतु का पहला लुक आज रिलीज करेंगे।
इस वीडियो को रिलीज करते हुए उन्होने लिखा, ''राम सेतु की पहली झलक... just for you. Made this with a lot of love, hope you like it. बताना ज़रूर। फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।''
रामसेतु काफी समय से चर्चा में है और इस फिल्म के ऐलान के बाद ही कहा जा रहा था कि फिल्म दमदार होगी। हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर कितनी प्रभावी होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











