'राजनीति' से अर्जुन रामपाल को एवॉर्ड की उम्मीद

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अर्जुन रामपाल का कहना है 'राजनीति' उनकी अब तक की सबसे कठिन भूमिका रही है। 'राजनीति' में अर्जुन बॉलीबुड अभिनेता रणबीर कपूर के 'बड़े भाई' के रूप में नजर आ रहे हैं। लेकिन अर्जुन के मुताबिक ये रोल अभिनेता के बड़े भाई के परंपरागत रोल से थोड़ा हट कर है।
अर्जुन ने बताया "फिल्म में मेरा किरदार एक सनकी और गुस्सैल आदमी का है। यह किरदार कुछ भी कर सकता है। उसका छोटा भाई पढ़ाई करने के लिए विदेश गया है। मैं भारत में ही रहता हूं और अपनी अप्रत्याशित दुनिया बनाता हूं ।" अर्जुन के मुताबिक, "मेरे करियर को 'रॉक ऑन' ने एक नया आयाम दिया है, इसकी बदौलत मुझे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 'राजनीति' में मेरी भूमिका काफी अलग है। इसको लेकर एक और राष्ट्रीय पुरस्कार के बारे में सोचा जा सकता है।"
actor arjun rampal अभिनेता अर्जुन रामपाल फिल्म पुरुस्कार रनबीर कपूर राजनीति film award raajneeti ranbir kapoor


Click it and Unblock the Notifications