रामोजी ग्रुप कंपनी के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Ramoji Rao passed away: ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर रामोजी राव का शनिवार को सुबह निधन हो गया है। रामोजी राव ने 87 वर्ष के थे उन्हें आज सुबह 3:45 बजे बजे आखिरी सांसी ली। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार थे। बता दें कि रामोजी राव का हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह 5 जून से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन उनकी तबियत में कोई भी सुधार नहीं हो रहा था। धीरे- धीरे उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी।
The passing away of Shri Ramoji Rao Garu is extremely saddening. He was a visionary who revolutionized Indian media. His rich contributions have left an indelible mark on journalism and the world of films. Through his noteworthy efforts, he set new standards for innovation and… pic.twitter.com/siC7aSHUxK
— Narendra Modi (@narendramodi) June 8, 2024
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी रामोजी राव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने हाल ही में एक अपने एक्स एकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए एक पोस्ट किया है। इसी के साथ ही उन्होंने कैप्शन में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नव विचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए। रामोजी राव गारू भारत के विकास के प्रति बेहद भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'
राजनाथ सिंह ने जताया शोक
Pained by the demise of Shri Ramoji Rao Garu. He was the doyen of Telugu media who left deep imprints on the media, films and entertainment industry. His passing away is a big loss for the media and film world. My thoughts are with his family and admirers in this sad hour. Om…
— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) June 8, 2024
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी रामोजी राव को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- श्री रामोजी राव गारू के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे तेलुगु मीडिया के दिग्गज थे, जिन्होंने मीडिया, फ़िल्म और मनोरंजन उद्योग पर गहरी छाप छोड़ी। उनका निधन मीडिया और फ़िल्म जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।


Click it and Unblock the Notifications











