देशभक्तिगीतों से गूंज उठेगा रामलीला मैदान

इस समय रामलीला मैदान में भजन कीर्तन और देशभक्ति गीतों की पूरी व्यवस्था कर दी गयी है ताकि लोगों के अंदर का जोश खत्म ना होने पाये। कुमार विश्वास की जोश भरी कविताओं ने भी लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना प्रबल कर देगी।
उम्मीद जताई जा रही है अन्ना लगभग तीन बजे तक रामलीला मैदान पहुंच जायेगें। फिलहाल अभी अन्ना अभी भी तिहाड़ में ही है। टंद मिनटों में वो वहां से निकल जायेगें। अभी भी तिहाड़ जेल के सामने लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। अन्ना के ट्रक को पूरी तरह से सजाया जा चुका है। अन्ना के सहयोगियों ने कहा कि किसी भी प्रकार से कोई हिंसा करने की जरूरत नहीं है और ना ही अन्ना को किसी जगह रोका जायेगा। रामलीला मैदान में अन्ना का स्टेज तैयार हो चुका है।
आपको बता दें कि अन्ना को कल यानी गुरूवार को तीन बजे ही तिहाड़ से बाहर आ जाना था लेकिन रामलीला मैदान तैयार नहीं था। जिसके बाद से अन्ना को कल की रात भी तिहाड़ में बितानी पड़ी। कल शाम को अन्ना ने तिहाड़ से जारी वीडियो संदेश में कहा कि वो पूरी तरह से ठीक है।


Click it and Unblock the Notifications











