रामलीला में रणवीर-दीपिका के बीच किसिंग सीन भी!
रामलीला फिल्म का फर्स्ट ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया और हर बार की तरह इस बार भी संजय लीला भंसाली के रंगो के खेल और आलीशान सेट्स ने सभी की आंखों को चकाचौंध कर दिया। काफी समय बाद रामलीला में भी संजय लीला भंसाली की फिल्म रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी भा रही है। लेकिन इस जोड़ी में भी लोगों को कैमिस्ट्री दिखे इसलिए दीपिका और रणवीर के अफेयर के चर्चे भी फैला दिये गये हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनो के बीच काफी सीरियस अफेयर चल रहा है और रणवीर तो दीपिका के पेरेंट्स को भी पटाने में लगे हुए हैं।
हाल ही में खबर आई कि रणवीर दीपिका के पीछे पीछ दुबई पहुंच गये जहां पर दीपिका के पेरेंट्स छुट्टियां मनाने गये थे। और वहां पर वो इसलिए गये थे क्योंकि दीपिका पादुकोण को वो काफी पसंद करते हैं और चाहते हैं कि दीपिका के पेरेंट्स के भी थोड़ा करीब आ जाएं। हाल ही में राम लीला के ट्रेलर लॉंच के दौरान जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ सेट पर आए तो यकीनन दोनों काफी खूबसूरत, स्मार्ट और एक दूसरे को कॉमप्लीमेंट कर रहे थे। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी भा रही थी। इवेंट के दौरान ही दीपिका और रणवीर से पूछा गया कि क्या दुबई जाने वाली बात पूछी दो दीपिका तो बस मुस्कुरा दीं।
रणवीर सिंह ने इस बात को थोड़ा और मसाला लगाते हुए कहा कि वो दुबई गये थे और ये जैकेट (इवेंट के दौरान पहनी हुई जैकेट) दुबई से ही खरीदी है फिर एक प्रश्न उठा कि क्या ये जैकेट दीपिका ने गिफ्ट की है। इसपर रणवीर ने क्या कहा ये पढ़िये आगे।


Click it and Unblock the Notifications