रणवीर सिंह के चलते रूकी 'रामलीला' की म्यूजिक लॉचिंग

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों दो कारणों की वजह से चर्चा में है, एक कारण है रणवीर सिंह की बीमारी डेंगू और दूसरा है उनकी आने वाली फिल्म 'रामलीला'। जिसके म्यूजिक लॉचिंग को रणवीर सिंह की बीमारी की वजह से कैंसिल कर दिया गया है। फिलहाल फिल्म के बारे में अभी कुछ कहा नहीं गया है लेकिन फिल्म की पूरी टीम रणवीर सिंह के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रही है। वैसे सूत्रों के मुताबिक अगले रविवार को म्यूजिक लांचिग हो सकती है।

मालूम हो कि पहले खबर आयी थी कि रणवीर सिंह की हालत में सुधार है उन्हें 15 दिन तक पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी गयी है। वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और पहले से बेहतर हैं। रणवीर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "रणवीर अब ठीक हो रहे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें अभी 15 दिन आराम करने की सलाह दी है।"

रणवीर (28) को तेज बुखार होने की वजह से मुंबई के उपनगरीय अस्पताल में 27 सितंबर भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की थी।

गुरुवार को रणवीर ने ट्विटर के माध्यम से दोस्तों और प्रशंसकों से बात भी की। उन्होंने लिखा, "आपके प्यार और आशीर्वाद ने बीमारी से लड़ने में मेरी मदद की। आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, जिसकी बदौलत मैं कमजोरी से जीत सका।" रणवीर कोलकाता के पास दुर्गापुर में फिल्म 'गुंडे' की शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी तबियत बिगड़ी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X