..................... In Ram Leela's Latest Song Lahu Munh Lag Gaya reminded Aakhon ki Gusthakiya from Hum Dil De Chuke Sanam! - Hindi Filmibeat

लहू मुंह लग गया...से याद आयी आंखों की गुस्ताखियां..

इस साल की मोस्टअवेटड फिल्मों से एक है संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला। फिल्म के कलरफूल सेट्स और खूबसूरत दीपिका-रणवीर की जोड़ी ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। फिल्म को दोनों गाने राम जी की जय हो और ढोल बाजे ने तो पहले ही लोगों को अपना मुरीद किया हुआ है तो वहीं अब फिल्म के तीसरे गाने 'लहू मुंह लग गया'. ने भी लोगों को दिल को धड़का दिया है।

गाने को देखकर हर कोई बस यह कह रहा है कि फिल्म का यह गाना भंसाली की हिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम..के हिट सांग आखों की गुस्ताखियां..की याद दिलाता है। जैसा कि सबको मालूम है कि भंसाली की बड़ी हिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम.. की सफलता में सबसे बड़ा हाथ फिल्म के गानों का ही था। उसी तरह से इस बार भी भंसाली रामलीला में संगीत का तेज और तीखा छोंका लेकर लोगों के सामने आये हैं।

देखते हैं कि यह छोंका.. हम दिल दे चुके सनम वाला जादू दोहरा पाता है कि नहीं। लहू मुंह लग गया.. को गाया है शैल हदा ने, यह एक स्लो डांस ट्रैक है। इस पांच मिनट के गाने को फिल्माने में पूरे 15 दिन लगे हैं। फिल्म के इस गाने के लिए दीपिका ने बहुत मेहनत की है जो कि गाने को देखने के बाद आप सभी लोग महसूस करेंगे।

मालूम हो कि 15 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऋचा चड़्ढा और सुप्रिया पाठक मेन रोल में हैं। फिल्म का संगीन, निर्देशन, कहानी और निर्माण सब संजय लीला भंसाली ने किया है। हम दिल दे चुके सनम.. का संगीत इस्माइल दरबार ने दिया था जिसे लोग आज भी पूरी तन्मयता से सुनते हैं देखते हैं कि अपने संगीत से भंसाली,इस्माइल का रिकार्ड तोड़ पाते हैं कि नहीं। वैसे फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है क्योंकि कुछ धार्मिक संगठनों ने फिल्म के नाम को लेकर विरोध किया है और फिल्म को बैन करने की बात कही है। गाने का वीडियो देखें

आगे की खबर स्लाइडों में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X