..................... Ramleela- FIR filed against Ranveer, Deepika and Bhansali - Hindi Filmibeat

रामलीला के कानूनी विवाद को लेकर फैन्स नाराज- क्या बकवास है!

संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं को लेकर कानूनी विवाद शुरु हो गया है। कुछ लोगों ने रामलीला और इसके निर्माता संजय लीला भंसाली सहित एक्टरों रणवीर और दीपिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि इन्होने हिंदुओं और उनकी पवित्र और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। लेकिन वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किसी भी फिल्म में कुछ ना कुछ कमी निकालकर ये लोग फालतू की कॉंट्रोवर्सी बनाते रहते हैं। वैसे इससे फिल्म की पब्लिसिटी तो होती है लेकिन बेवजह लोगों के मन में फिल्म को लेकर तरह तरह की निगेटिविटी फैल जाती है।

रामलीला पर केस इस बात पर दर्ज हुआ कि रामलीला के बाद गोलियों की रासलीला फ्रेस यूज किया गया है। इसके अलावा फिल्म में रणवीर का नाम राम है लेकिन उन्होंने फिल्म में एक अलग ही किरदार निभाया है जो कि प्यार, फ्लर्ट वगैरह करता है। जो कि राम के नाम के बिलकुल विपरीत है। संजय लीला भंसाली ने अगर फिल्म का नाम रामलीला रखा है तो कुछ सोचकर ही रखा होगा। फिल्म में काम कर रहे भंसाली के भाई के कहना है कि राम लीला को लेकर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है। लेकिन बस लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे इस तरह की बातें करनी शुरु कर दी हैं।

रामलीला के इस कानूनी पचड़े के बारे में सुनकर फैन्स भी काफी नाराज हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर की जोड़ी को सराह रहे और रामलीला के ट्रेलर से स्तब्ध हो रखे लोगों ने कहा है कि ये सब बकवास है और कुछ नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X