..................... Ramleela movie new somg Lahu Munh Lag Gaya released - Hindi Filmibeat

'लहू मुंह लग गया' नहीं रणवीर मुंह लग गया दीपिका के!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म रामलीला का हाल ही में एक नया गाना लहू मुंह लग गया रिलीज हुआ है। इस गाने को देखने के बाद लोग पागल हुए जा रहे हैं गाने को लेकर। यूं तो ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है और साथ ही गाने को लाखों में हिट्स और लाइक्स मिल रहे हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ इस गाने को हम दिल दे चुके के गाने आंखों की गुस्ताखियां माफ हो से भी कंपेयर किया जा रहा है। इस गाने की वो बात जो कि दर्शकों को काफी भा रही है वो है दीपिका का रणवीर के होंठों को चूमना। दीपिका और रणवीर के इस किसिंग सीन को देखने के लिए फैन्स बार बार इस गाने को सुन और देख रहे हैं। क्योंकि ये एक सीन ही इस गाने की यूएसपी बनता जा रहा है।

रामलीला फिल्म का लुक और इसमें दीपिका का गेटअप, उनका पहनावा लोगों को सालों पहले भँसाली की रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम की ऐश्वर्या राय की याद दिला रहा है। दीपिका ने जिस तरह से लंबा लंहगा पहनकर और गुजराती चाल ढ़ाल अपनाया है, डांस किया है वो सबकुछ ऐश की ही याद दिला रहा है। साथ ही फिल्म के गाने भी हम दिल दे चुके सनम के गानों का पूरा प्रतिबिंब लग रहे हैं। रामलीला फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है क्योंकि पहली बार दीपिका और रणवीर सिंह साथ काम कर रहे हैं लेकिन दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत और जम रही है।

हाल ही में रिलीज हुई रामलीला के गाने के बोल हैं लहू मुंह लग गया। लेकिन इस गाने को देखने के बाद लोगों ने कमेंट किया है कि लहू मुंह नहीं लग गया बल्कि रणवीर दीपिका के मुंह लग गया। इसके अलावा एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया है कि लहू मुंह लग गया गाने को देखने के बाद हम दिल दे चुके सनम का आंखों की गुस्ताखियां माफ हो गाना याद आ रहा है। इन दोनों फिल्मों में हालांकि जमीन आसमान का अंतर है लेकिन दोनों फिल्मों के लुक काफी सिमिलर हैं। अब देखना ये है कि हम दिल दे चुके सनम की तरह राम लीला भी क्या भँसाली के करियर को एक अच्छा पिक अप देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X