Video: Ramleela में राम का रोल निभाने वाले एक्टर को पड़ा दिल का दौरा, छाती पकड़कर स्टेज के पीछे भागे और फिर...

Ramleela Accident: इन दिनों शारदीय नवरात्रि की धूम चल रही है और हर तरफ राम लीला की धूम मची हुई है। हर जगह पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है और लोग रावण वध की कहानी को दर्शाया जा रहा है, लेकिन इसी मंचन के दौरान हाल ही में एक बड़ी दुर्घटना हो गई।
Ramleela में गई एक एक्टर की जान
दिल्ली में शाहदरा के विश्वकर्मा नगर में रामलीला में भगवान राम का रोल निभाते समय मंच पर दिल का दौरा पड़ने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वीडियो हुआ वायरल
मृतक की पहचान सुशील कौशिक के रूप में हुई है, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं और जुनून के चलते रामलीला प्रोग्राम में परफॉर्म करते थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि वह दर्द से कराहते हुए अपनी छाती को पकड़े हुए स्टेज के पीछे भाग रहे हैं।
1000 से ज्यादा रामलीला प्रोग्राम
नवरात्रि के त्यौहारी मौसम के दौरान, दिल्ली में 1,000 से ज्यादा रामलीला प्रोग्राम और सैकड़ों दुर्गा पूजा पंडाल आयोजित होने की उम्मीद है, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और कारोबारियों का भी बिजनेस बढ़ रहा है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बड़े पैमाने पर होने वाले मेलों और त्यौहार से जुड़े प्रोग्राम के कारण टेंट हाउस और सजावट कंपनियों के कारोबार में उछाल आने की उम्मीद है।
सबसे बड़ा रावण का पुतला
दिल्ली में भी सभी रामलीला फंक्शन अयोध्या में राम मंदिर के थीम पर आधारित हैं। श्री राम लीला सोसाइटी ने भारत में सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाने का दावा किया है, जो द्वारका के सेक्टर 10 में 211 फीट ऊंचा है।


Click it and Unblock the Notifications











