नथालिया का नशा छाया रामू पर, बन गईं फिल्म की हिरोईन
सन्नी लियोन पर बॉलीवुड में हर किसी की नजर है, रामगोपाल वर्मा भी इसी फेर में थे कि सन्नी उनकी फिल्म डिपार्टमेंट में आयटम सॉग करे लेकि न उनका यह सपना चूर हो गया। महेश भट्ट ने अपने शर्तों की लिस्ट रामू के सामने रख दी। फिर क्या था सन्नी से रामू का मोहभंग हो गया। फिर वो नथालिया कौर को खोज लाए वह हर समय अब नथालिया के ही गुणगान करते रहते हैं।
इस कुड़ी का जादू इस कदर चला कि रामू ने उन्हें अपनी फिल्म में एक रोल भी दे दिया। रामू अब लोगों से यह कहते फिर रहे हैं कि नथालिया मेरे फिल्म की आयटम गर्ल नहीं बल्कि लीड एक्ट्रेस है। वह फिल्म में राणा दग्गुबती के साथ दिखाई देंगी।
रामू ने कहा है कि मीडिया में नथालिया के बारे में जो भी कहा जा रहा है कि उन्होंने ने मेरी फिल्म में आयटम नंबर किया है वो सब कोरी बकवास है बल्कि सच तो यह है कि वह मेरी फिल्म की हिरोईन हैं।


Click it and Unblock the Notifications











