रामू को मारिया ने थमाया नोटिस

Ram gopal verma
रामगोपाल वर्मा का बॉलीवुड में अलग ही रूतबा है। इनकी फिल्मों की कहानी भी लीक से हट कर ही होती है। ऐसी ही एक एक फिल्म है नॉट अ लव स्टोरी, जो बहुचर्चीत नीरज ग्रोवर मर्डर केस की कहानी पर बनी है जो अब रामू के लिए परेशानियों का सबब बनती जा रही है।

इस फिल्म के लिए रामू इस फिल्म की एक्ट्रेस माही गिल से माफी भी मांग चुके हैँ। लेकिन ये बात अगर माफी पर ही खत्म हो जाती तो क्या बात थी अब इस फिल्म के लिए रामू को कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसाईराज ने कानूनी नोटिस भी थमा दिया है।

हम आपको बता दें कि मारिया नीरज ग्रोवर मर्डर केस की मुख्य आरोपी है उन पर सबूतों के साथ छेड़ छाड़ करने आरोप भी लगा था, साथ ही उन्हें इसके लिए तीन साल की सजा भी हो चुकी है। मारिया के साथ एमिल जीरोम मैथ्यू को गैर इरादतन हत्या के लिए दोषी पाया जा चुका है।

आज जब पूरी फिल्म बन कर तैयार है और 19 अगस्त को बड़े पर्दे पर भी आने वाली है तब ऐसे में मारिया ने रामू को नोटीस में ये लिखवा भेजा है कि रामू को कोई हक नहीं है कि वह किसी की पर्सनल लाइफ पर फिल्म बनाए, इससे मेरी प्रतिष्ठा को गहरा झटका लगेगा। अगर रामगोपाल को इस फिल्म को पर्दे पर दिखानी ही है तो सबसे पहले मैं इस फिल्म को देखूंगी।

इस नोटिस के जवाब में रामू ने तो साफ कह दिया है कि वो अपनी फिल्म किसी को भी नहीं दिखाएंगे। साथ ही आगे की कार्यवाही अब मेरा वकील करेगा। नॉट अ लव स्टोरी में माही मारिया के किरदार में नज़र आएंगी वहीं तनु वेड्स मनु के पप्पी यानी दीपक डोबरियाल इस फिल्म में एमिल जेरोम का रोल अदा कर रहें हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X